ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

ठगी का शिकार हुए BDO साहब, सोना की जगह पीतल बेचकर ठगों ने लगाया 4 लाख का चूना

DESK : हर चमकती पीली चीज सोना नहीं होती. इसलिए सावधान रहें. सावधानी हटी दुर्घटना घटी. लेकिन फिर भी BDO साहब ठगी का शिकार हो गये. मामला झारखंड से है जहां बीडीओ साहब पीतल की चम

ठगी का शिकार हुए BDO साहब, सोना की जगह पीतल बेचकर ठगों ने लगाया 4 लाख का चूना
First Bihar
2 मिनट

DESK : हर चमकती पीली चीज सोना नहीं होती. इसलिए सावधान रहें. सावधानी हटी दुर्घटना घटी. लेकिन फिर भी  BDO साहब ठगी का शिकार हो गये. मामला झारखंड से है जहां बीडीओ साहब पीतल की चमक को सोना समझ बैठे और चार लाख का चूना लग गया. साहब को जब ठगी का असहसास हुआ तो उनकी आंखे खुली और उन्होंने फिर पुलिस से मदद मांगी.


बंगाल के इस ठग ने झारखंड के पाकुड़ जिले के महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल को सोना बताकर पीतल का सिक्का बेच दिया और चार लाख रूपये की ठगी कर ली. महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल के अनुसार चार महीने पहले उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया और उसने कीमती सामान देने की बात कही. 


बीडीओ ने अपने एक रिश्तेदार को कीमती सामान देखने के लिए पश्चिम बंगाल के कोठाशोर सैंथिया भेजा, जहां ठगों ने बीडीओ के रिश्तेदार को बहुत सारा सोने का सिक्का दिखाया और नमूने के तौर पर आधा सिक्का दे दिया.


उस सिक्के की जांच कराने पर वह सही पाया गया. जिसके बाद ठग बार-बार उन्हें फोन कर वहां आने के लिए कहने लगा. इसके बाद एक बार फिर बीडीओ उमेश मंडल ने अपने रिश्तेदार को सैंथिया भेजा और 450 सोने के सिक्के 4 लाख रुपए देकर खरीद लिए. खरीदे गये 450 सिक्के की जब जांच कराई गई तो सभी नकली पाए गए. 


ठगी के इस मामले में महेशपुर बीडीओ उमेश मंडल ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी BDO उमेश मंडल को ठग ने पहले झांसे में लिया फिर ठगी को अंजाम दिया. बीडीओ ने महेशपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

टैग्स