ब्रेकिंग
‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट✦‘हम सरकार हैं’ से ‘तोरा काहे दिक्कत हो रहा है?’टोपी-चश्मा-सिगरेट से लेकर ठेठ अंदाज तक… आखिर क्यों हर बार सुर्खियों में आ जाते हैं ‘छोटे सरकार’ अनंत सिंह?✦Teacher Leave Rules : छुट्टी चाहिए तो अब ये गलती मत करना! बिहार के शिक्षकों के लिए बदले नियम, बिना मंजूरी गैरहाजिरी पड़ेगी भारी✦Bihar MLC Result : भीड़ अनंत के साथ, बाजी नीरज के हाथ! 8 MLC नतीजों में कहीं बागी भारी तो कहीं जातीय गणित फेल, NDA ने ऐसे बचाई अपनी पकड़✦ Bihar Train News : पटरी पर रखा था कंक्रीट का भारी स्लैब, सामने से आ रही थी ट्रेन; लोको पायलट की सूझ-बुझ ने बचा लिया बड़ा हादसा✦Bihar News : बिहार में अर्नब का असर! पटना-आरा-समस्तीपुर में बारिश, 6 जिलों में अलर्ट

टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, HAM कार्यकर्ता आनंदी पासवान गिरफ्तार

ARWAL: टेरर फंडिग मामल में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने अरवल के परियारी पंचायत के मुखिया पति आनंदी पासवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आनंदी पासवान हिंदुस्तानी आवाम

टेरर फंडिंग मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, HAM कार्यकर्ता आनंदी पासवान गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: टेरर फंडिग मामल में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने अरवल के परियारी पंचायत के मुखिया पति आनंदी पासवान को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आनंदी पासवान हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)के कार्यकर्ता हैं और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी के करीबी बताये जाते हैं। पूर्व में भी आनंदी नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा है। आनंदी पासवान के खिलाफ अन्य जिलों के थानों में कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में आनंदी पासवान हम पार्टी से अपनी राजनीतिक वजूद स्थापित करने में जुटा था। आनंदी पासवान की पत्नी परियारी पंचायत की मुखिया है। एनआईए के इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।


बता दें कि अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के परियारी पंचायत के मुखिया पति निरखपुर गांव निवासी आनंदी पासवान के घर एनआईए ने बीते12 फरवरी 2022 को छापेमारी की गई थी। इस दौरान कोई अवैध हथियार और गोला बारूद के साथ कागजात बरामद किए गये थे। उनके घर पर तैनात निजी गार्ड के पास से भी बिना लाइसेंस के अवैध हथियार बरामद हुआ था। जिसके बाद एनआईए ने कार्रवाई करते हुए आरोप पत्र दाखिल किया। जिसकी पहली सुनवाई न्यायालय के द्वारा नहीं हो पाई। जिसके बाद एनआईए ने आनंदी पासवान को दोबारा सुनवाई के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। 


गौरतलब हो कि एनआईए ने माओवादी संगठन को पुनर्जीवित करने और संगठन को बड़े पैमाने पर खड़ा करने को लेकर अरवल जिले के निरखपुर गांव में आनंदी पासवान के घर छापेमारी की थी। आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए ने आनंदी पासवान को चौथे आरोपी के रूप में आरोप पत्र दाखिल किया। जिसके बाद आनंदी पासवान को गिरफ्तार कर लिया। 


एनआईए ने अब तक की जांच में यह पाया गया कि प्रतिबंधित मगध क्षेत्र में आतंकवादी संगठन, सीपीआई (माओवादी) खुद को पुनर्जीवित करने के लिए अपने आपराधिक और हिंसक डिजाइनों को आगे बढ़ाने के लिए हथियारों और गोला-बारूद की खरीदारी और नए कैडरों की भर्ती के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रहा था। मगध क्षेत्र में कैडरों और ओवर ग्राउंड वर्कर् संयुक्त रूप से संचालित किए जा रहे आतंकी फंडिंग नेटवर्क से संबंधित अब तक चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में 20 जनवरी 2023 को दो आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। 


वही एसपी मोहम्मद कासिम ने बताया कि आनंदी पासवान के खिलाफ किंजर थाना में वर्ष 2010 में हुई हत्या सहित दो मामले दर्ज हैं। करपी थाना क्षेत्र में हत्या, गंभीर दंगा, 17 सीएलएएक्ट के तहत तीन गंभीर मामले दर्ज है। वहीं अरवल थाना क्षेत्र में भी 17 सीएलएएक्ट सहित दो गंभीर मामले दर्ज हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता