ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

84 लाख लूटकांड का बिहार कनेक्शन, तेलंगाना पुलिस ने पटना से मो. आदिल को उठाया

Bihar Crime News: तेलंगाना के करीमनगर में हुए 84 लाख रुपये की लूटकांड का कनेक्शन पटना से जुड़ा, जहां फुलवारीशरीफ से मो. आदिल को हिरासत में लिया गया। तेलंगाना पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: तेलंगाना में हुए 84 लाख रुपये के लूटकांड का तार पटना से जुड़ गया है। इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने बिहार की राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके से एक युवक को हिरासत में लिया है।


तेलंगाना पुलिस की एक टीम रविवार देर शाम स्थानीय पुलिस के सहयोग से फुलवारीशरीफ के बावली मोहल्ला पहुंची और छापेमारी कर मो. आदिल नामक युवक को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, तेलंगाना के करीमनगर में कुछ दिन पहले 84 लाख रुपये की लूट हुई थी। 


जांच के दौरान पहले से गिरफ्तार एक आरोपी से पूछताछ में मो. आदिल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने पटना पहुंची। हिरासत में लिए गए आदिल से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की है और बताया है कि उसे करीमनगर लूटकांड से जुड़े मामले में जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।


कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मो. आदिल को ट्रांजिट रिमांड पर तेलंगाना ले जाया जाएगा, जहां उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद अदालत के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच में तेलंगाना पुलिस को पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता