ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

Bihar Crime News: बिहार के इस यूनिवर्सिटी के VC का बेटा मर्डर केस में गिरफ्तार, दो दोस्तों को भी पुलिस ने दबोचा; शिक्षक की बेहरमी से हुई थी हत्या

Bihar Crime News: वाराणसी के एक अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद को लेकर शिक्षक प्रवीण कुमार झा की हत्या कर दी गई। आरोपी बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का बेटा आदर्श सिंह है, जिसे दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से आ रही है, जहां हत्या के आरोप में पुलिस ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर, भागलपुर के कुलपति के बेटे को उसके दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पार्किंग के विवाद को लेकर तीनों ने एक शिक्षक के ऊपर रॉड से हमला कर दिया था, जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई है।


दरअसल, वाराणसी के भेलूपुर स्थित केदार नगर कॉलोनी के मातृ छाया अपार्टमेंट में पार्किंग विवाद को लेकर सनबीम स्कूल भगवानपुर के शिक्षक प्रवीण कुमार झा की हत्या कर दी गई। 54 वर्षीय शिक्षक पर गुरुवार रात लोहे की रॉड और ईंट से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना के तीन घंटे के भीतर पुलिस ने बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह के बेटे आदर्श सिंह और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। 27 वर्षीय आदर्श अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 202 में अकेला रहता था, जबकि शिक्षक प्रवीण झा तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 303 में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।


बताया गया कि अपार्टमेंट में कुल 20 फ्लैट हैं लेकिन पार्किंग की जगह सीमित है, जिससे आदर्श और शिक्षक के बीच अक्सर विवाद होता था। गुरुवार को भी शाम को दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रात करीब सवा नौ बजे बेसमेंट में आदर्श ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर शिक्षक पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण वे मौके पर ही गिर पड़े।


आरोपियों में शामिल आदर्श सिंह मिर्जापुर के घुरहूपुर का मूल निवासी है और एक निजी कंपनी में मुख्य मार्केटिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत था। उसका सालाना पैकेज लगभग 30 लाख रुपये बताया जा रहा है। डीसीपी क्राइम सरवणन टी. और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि घटना पूर्व नियोजित थी। आदर्श ने शाम को ही अपने दोनों दोस्तों को बुला लिया था। उसके फ्लैट से शराब और सिगरेट के पैकेट भी बरामद किए गए हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता