ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

शर्मनाक! बिहार में शिक्षक ने 9 साल की बच्ची के साथ किया घिनौनी कांड, तो भड़के ग्रामीण, जानें पूरा मामला

बिहार के जमुई में एक शिक्षक ने 9 साल की छात्रा से छेड़छाड़ की। हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिजनों और ग्रामीणों ने गुस्सा जाहिर करते हुए उसके निलंबन की मांग की है।

molestation
molestation
© molestation
User1
2 मिनट

बिहार के जमुई से एक शर्मनाक घटना सामने आई है।जहां जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत नवीन प्राथमिक मकतब विद्यालय खपरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो शमशेर आलम की हरकत से ग्रामीण भड़क गए। प्रधानाध्यापक पर दूसरी कक्षा की एक 9 साल की छात्रा के साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता था और गलत नीयत से छात्रा के शरीर को स्पर्श करता था। 


इस मामले में बच्ची की मां ने सोनो थाने में प्रभारी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक शमशेर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों और ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। मंगलवार को बच्ची के घर वाले और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और प्रभारी प्रधानाध्यापक पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने प्रधानाध्यापक के आचरण पर सवाल उठाते हुए उन्हें निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग की।


इस संबंध में सोनो थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के अनुसार लड़की की मां के आवेदन के आलोक में पोक्सो एक्ट के तहत प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

वहीं, बीईओ सीताराम दास ने बताया कि जिला कार्यालय से प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया है और नियोजन इकाई को निलंबन की कार्रवाई के लिए भी निर्देशित किया गया है।