ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

तमिलनाडु में कथित हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के मनोज यादव को चेन्नई पुलिस ने किया गिरफ्तार

DESK: तमिलनाडु में कथित हिंसा मामले में चेन्नई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में जुटी चेन्नई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनोज यादव झारखंड

तमिलनाडु में कथित हिंसा मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के मनोज यादव को चेन्नई पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: तमिलनाडु में कथित हिंसा मामले में चेन्नई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में जुटी चेन्नई पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनोज यादव झारखंड का रहने वाला है। उसने अपना जुर्म कबूला है। उसका कहना है कि उसके दोस्तों ने ऐसी हरकत की है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए और सनसनी फैलाने के लिए उसके साथियों ने फर्जी वीडियो पोस्ट किया था।


मनोज यादव पिछले 25 साल से तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करता है। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए उसके दोस्तों ने फर्जी वीडियो वायरल किया था। जिसकी वजह से वह गिरफ्तार हो चुका है। मनोज यादव इसके लिए माफी मांग रहा है। उसका कहना है कि उसे उसके दोस्तों ने फंसाया है। उसका साथी सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता था इसलिए झूठी बात सबके सामने लाने की कोशिश की गयी। 


बता दें कि इससे पहले सोमवार को जमुई से अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। उस पर भी फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप था। गिरफ्तार मनोज यादव ने बताया कि उसका दोस्त फॉल्स वीडियो डाल दिया था। 25 साल से वह तमिलनाडु में रह रहा है वहां उसे किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हुई। फेमस होने के लिए दोस्तों ने ऐसा किया सब फॉल्स बात है।