ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

तमिलनाडु भेजा जायेगा यूट्यूबर मनीष कश्यप! बिहार पुलिस ने दी अहम जानकारी, मनीष पर तमिलनाडु पुलिस ने दर्ज कर रखा है केस

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी यू ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु भेजे जाने पर बिहार पुलिस ने अहम जानकारी दी है. दरअसल मनीष कश्यम पर बिहार

तमिलनाडु भेजा जायेगा यूट्यूबर मनीष कश्यप! बिहार पुलिस ने दी अहम जानकारी, मनीष पर तमिलनाडु पुलिस ने दर्ज कर रखा है केस
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले का फर्जी वीडियो बनाने के आरोपी यू ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु भेजे जाने पर बिहार पुलिस ने अहम जानकारी दी है. दरअसल मनीष कश्यम पर बिहार के साथ साथ तमिलनाडु पुलिस ने भी केस दर्ज कर रखा है. तमिलनाडु पुलिस की एक टीम पिछले कई दिनों से पटना में जमी हुई है. वह मनीष कश्यप के साथ साथ हिंसा की झूठी खबरें फैलाने वाले दूसरे लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाना चाहती है।


क्या कहा बिहार पुलिस ने?

बिहार पुलिस के एडीजी जे.एस. गंगवार से आज मीडिया ने मनीष कश्यप को लेकर सवाल पूछा. एडीजी ने बताया कि हिंसा की झूठी खबरें फैलाने के आरोपी मनीष कश्यप ने पुलिस दबिश के घबरा कर पश्चिम चंपारण के जगदीशपुर ओपी में आत्मसमर्पण कर दिया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. लेकिन इस मामले की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई यानि ईओयू को मनीष कश्यप से अभी और पूछताछ करना है. इसलिए कोर्ट से उसे रिमांड पर देने की मांग की गयी है।


क्या तमिलनाडु भेजा जायेगा मनीष कश्यप?

बिहार पुलिस के एडीजी जे.एस. गंगवार ने बताया कि तमिलनाडु पुलिस की टीम पहले से पटना में मौजूद है. कोर्ट अगर मनीष कश्यप को रिमांड पर लेने की अनुमति देती है तो बिहार पुलिस की टीम के साथ साथ तमिलनाडु पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी. अगर तमिलनाडु पुलिस को अपने यहां दर्ज केस से संबंधित कोई साक्ष्य मिलता है तो वह अपने मुताबिक कार्रवाई करेगी।


मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या तमिलनाडु पुलिस मनीष कश्यप को अपने साथ ले जायेगी. बिहार पुलिस के एडीजी ने कहा-नहीं, पहले हमारे यहां ट्रांजिट रिमांड होगा. हमलोगों ने ट्रांजिट रिमांड का एप्लीकेशन दिया है. फिर भी जो भी कोर्ट का आदेश होगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल बिहार पुलिस  की आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है. अनुसंधान के बाद जो नतीजा निकलेगा उसकी जानकारी दी जायेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता