ब्रेकिंग
पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये✦पटना में SIR के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन: जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े छात्र, पुलिस वैन की चाबी लेकर भागे✦राहुल गांधी को मानहानि केस में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक; महाराष्ट्र सरकार को नोटिस✦भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, 2 नाबालिग लड़कियों को कराया गया मुक्त; मुख्य आरोपी समेत 2 गिरफ्तार✦नवरात्रि में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: उपद्रवियों ने दो पूजा पंडालों में लगाई आग, बाइक भी जली; घटना के बाद इलाके में तनाव✦नवरात्रि पर बिहार की बेटियों को बड़ी सौगात… 1,000 छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10-10 हजार रुपये

स्विफ्ट डिजायर से आए बदमाशों ने बिजनेसमैन की चुराई कार, CCTV में कैद हुई चोर की करतूत

BEGUSARAI: स्विफ्ट डिजायर से आए चोर ने बिजनेसमैन की कार चोरी कर ली। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 10 मिनट के अंदर कार चोरी कर बदमाश फरार हो गया। घटना नग

स्विफ्ट डिजायर से आए बदमाशों ने बिजनेसमैन की चुराई कार, CCTV में कैद हुई चोर की करतूत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 BEGUSARAI: स्विफ्ट डिजायर से आए चोर ने बिजनेसमैन की कार चोरी कर ली। चोर की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 10  मिनट के अंदर कार चोरी कर बदमाश फरार हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थित न्यू चाणक्य नगर की है।


पीड़ित महमदपुर स्थित न्यू चाणक्य नगर वार्ड-38 के रहने वाले अशोक कुमार राय ने बताया कि वो कोर्ट के काम से बुधवार को मुंगेर कोर्ट गया था जहां से देर रात करीब एक बजे न्यू चाणक्य नगर स्थित अपने घर पर पहुंचा था। जहां घर के बाहर उन्होंने अपनी कार खड़ी कर दी। सुबह जब वो घर से बाहर निकले तो देखा कि कार गायब है। वो कार को इधर-उधर ढूंढते रहे लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।


 जब उनकी नजर वहां लगे सीसीटीवी पर गई तो देखा कि चोरों ने सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। जब कैमरे को चेक किया तो दृश्य देखकर कार मालिक हैरान रह गये। सीसीटीवी कैमरे में चोर की करतूत कैद हो गयी है। पीड़ित ने कहा कि खुद कार से चोर आया हुआ था और उनकी कार को चुराकर फरार हो गया। 


पीड़ित अशोक कुमार राय ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अशोक राय बिजनेसमैन हैं। उनके बेटे डॉक्टर हैं। वहीं दूसरी ओर कार चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता