ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

स्वास्थ्यकर्मी ने उड़ाई अफवाह, सहकर्मी पर लगाया जानलेवा हमला करने का झूठा आरोप

SITAMARHI : स्वास्थ्यकर्मी समरेंद्र वर्मा ने अपराधियों द्वारा खुद पर जानलेवा हमला व गोली चलाने की फर्जी अफवाह उड़ाई. पूरा मामला मेहसौल ओपी क्षेत्र के कोविड सेंटर बनाये गए होटल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : स्वास्थ्यकर्मी समरेंद्र वर्मा ने अपराधियों द्वारा खुद पर जानलेवा हमला व गोली चलाने की फर्जी अफवाह उड़ाई.  पूरा मामला मेहसौल ओपी क्षेत्र के कोविड सेंटर बनाये गए होटल श्री के समीप का है. 


बताया जा रहा है कि समरेंद्र वर्मा नामक कर्मी ने एक डाटा ऑपरेटर से हुए विवाद में खुद पर गोली चलाने की फर्जी अफवाह उड़ा दी.  एसपी ने खुद मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि डाटा ऑपरेटर से उनका विवाद हुआ था जिसके चलते वो गलत आरोप लगा रहे थे. स्वास्थ्यकर्मी समरेंद्र वर्मा ने झूठ का सहारा लेकर बताया कि पहले कोविड 19 आइसोलेशन जिला प्रभारी को उन्हीं के स्टाफ के द्वारा कॉल और व्हाट्सएप पर मैसेज कर नीचे बुलाया और उनपर फायरिंग कर दी. जबकि ये पूरी तरह से झूठी घटना बताई जा रही है. 


कोविड 19 आइसोलेशन जिला प्रभारी सह जिला स्वस्थ्य समिति के अध्यक्ष समरेंद्र नारायण वर्मा ने मेहसौल ओपी की खुद पर गोली चलने की झूठी सूचना दी. जब मौके पर पुलिस पहुंची तो इसका खुलासा हुआ. दरअसल उनके ऑफिस से अपने सहकर्मी से निजी विवाद हुआ था जिसको लेकर समरेंद्र वर्मा ने खुद पर गोली चलने की झूठी अफवाह उड़ा दी. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता