ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनामBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सRaksha Bandhan 2026: भद्रा से मुक्त रक्षाबंधन, पूरे दिन बांध सकेंगी राखी; जानें शुभ मुहूर्त और ग्रहण का असरसांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम

स्वर्ण कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अपहरण के बाद हुई थी हरिजी की हत्या

ARA: पटना और भोजपुर के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमर कुमार ने आज आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अमर कुमार के घर की

स्वर्ण कारोबारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, अपहरण के बाद हुई थी हरिजी की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: पटना और भोजपुर के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमर कुमार ने आज आरा कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अमर कुमार के घर की कुर्की की थी। पुलिस की दबिश के कारण उसने आज कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया। बता दे कि बीते 2 नवंबर की शाम बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी हरिजी गुप्ता को अगवा कर लिया था और उनकी हत्या कर दी थी। 


बता दें कि बीते 2 नवंबर को बदमाशों ने पटना और आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी को अगवा कर लिया था। तीन दिनों से गायब कारोबारी का शव बरामद होने के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे। अगवा हुए कारोबारी हरिजी गुप्‍ता का शव शाहपुर थाना क्षेत्र के आरा-बक्सर निर्माणाधीन फोरलेन स्थित रानीसागर-कनैली गांव के पास से बरामद हुआ था। एक पुल के नीचे पानी में पत्थर से ढककर हरिजी के शव को छिपाया गया था। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।


स्वर्ण कारोबारी हरिजी की हत्या के बाद बिहार की राजनीति गरमा गई थी और बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसको लेकर बीजेपी ने नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है और आरा में महाधरना का आयोजन किया था। बीजेपी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि आरा में बेखौफ अपराधी लगातार लोगों की हत्याएं कर रहे हैं बावजूद सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। बीजेपी ने कहा था कि नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता