ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Murder Or Suicide ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले एक बच्चे के बाप ने छुपाकर की थी दूसरी शादी

मृतका की मामी रूबी सिंह ने बताया कि उनकी भांजी निक्की का पति राजा पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। यह सब बात छुपाकर राजा ने उनकी भांजी निक्की से शादी रचाई थी। जब यह बात निक्की को पता चला तब घर में विवाद बढ़ गया और उसकी हत्या कर दी गई।

BIHAR POLICE
हत्या या आत्महत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: शादी के 3 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। मायके वालों का आरोप है कि पति और ससुरालवालों ने गया दबाकर निक्की की हत्या कर दी है। परिजनों का आरोप है कि जब तक हम लोग पहुंचे उससे पहले शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। इससे साफ पता हत्या की साजिश को छुपाने के लिए पति और ससुरालवालों ने मिलकर ऐसा किया है। परिजन पुलिस से इस मामले की छानबीन करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 


घटना सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के कुम्हऊ की है जहां संदिग्ध परिस्थिति में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान निक्की कुमारी के रूप में हुई है। 9 दिसंबर 2024 को ही निक्की की शादी राजा के साथ हुई थी। मृतका के परिजन पति और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रहे हैं और आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


मृतका की मामी रूबी सिंह ने बताया कि उनकी भांजी निक्की का पति राजा पहले से ही शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी था। यह सब बात छुपाकर राजा ने उनकी भांजी निक्की से शादी रचाई थी। जब निक्की को यह जानकारी लगी, तो घर में विवाद इतना बढ़ गया तब पति और ससुरालवालों ने मिलकर बहू निक्की की गला दबाकर हत्या कर दी। 


जबकि मृतका के मायकेवालों को यह सूचना दी गयी कि उनकी बेटी निक्की ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। मायके वालों ने पति और ससुरालवालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वही मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुरालवालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 

Murder Or Suicide ससुराल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 3 महीने पहले एक बच्चे के बाप ने छुपाकर की थी दूसरी शादी