ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Doctor Surbhi Raj Murder Case : डॉ. सुरभि राज मर्डर केस में DGP का बड़ा खुलासा, अपनों ने ही दिया वारदात को अंजाम; अबतक कई अरेस्ट

Doctor Surbhi Raj Murder Case : शनिवार को हुई इस निर्मम घटना ने पूरे प्रदेश में सनसनी मचा दी थी, अब जाकर इस मामले में बड़ा खुलासा डीजीपी विनय कुमार ने किया है.

Doctor Surbhi Raj Murder Case
सुरभि राज
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Doctor Surbhi Raj Murder Case : शनिवार को अगमकुआं के पास धुनकी मोड़ स्थित एशिया हॉस्पिटल की डायरेक्टर सुरभि राज की निर्मम तरीके से गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसके बारे में अब बड़ा खुलासा हुआ है. डीजीपी विनय कुमार के अनुसार इस हत्या में परिवार के कुछ अंदरूनी लोग शामिल थे. अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और आगे भी गिरफ्तारियां होंगी.


ज्ञात हो कि शनिवार को हुई इस घटना के बारे में हॉस्पिटल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को तब जानकारी हुई जब वे डायरेक्टर के चैंबर में पहुंचे, हैरत की बात यह है कि उस कमरे का सीसीटीवी भी उस वक्त सक्रीय नहीं था. जानकारी के अनुसार जब सुरभि को गोलियों से छलनी किया गया था उसके बाद पुलिस के वहां से आने के पहले ही खून के निशान धो दिए गए थे और साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश की गई थी.


अब परिजनों से लगातार पूछताछ के बाद यह बड़ा एक्शन लिया गया है. आने वाले समय में इस घटना से जुड़े और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. कहा तो यह भी जा रहा है कि जिस किसी ने भी यह कुकृत्य किया है वह सुरभि की पल पल की जानकारी रख रहा था. इसमें अस्पताल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है और संदेह के घेरे में काफी लोग हैं.