ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

बड़े भाई को कुदाल से काटने दौड़ा छोटा भाई, पड़ोसी महिला ने रोका तो उसे काट दिया

SUPAUL : दो सगे भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महिला की हत्या कर दी है. मामला सुपौल के सिमरिया थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि सिमरिया के रहने वाले दो स

बड़े भाई को कुदाल से काटने दौड़ा छोटा भाई, पड़ोसी महिला ने रोका तो उसे काट दिया
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : दो सगे भाइयों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी महिला की हत्या कर दी है. मामला सुपौल के सिमरिया थाना इलाके की है.

 बताया जा रहा है कि सिमरिया के रहने वाले दो सगे भाई विनोद मंडल और मनोज मंडल के बीच छत पर बालू चढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हो गया. इस दौरान विनोद मंडल कुदाल लेकर अपने बड़े भाई को काटने दौड़ा. इसी बीच बड़ा भाई अपने बचाव में छत की सीढ़ी पर चढ़ गया, जहां विनोद मंडल को शांत कराने के लिए उसकी पत्नी जोर जोर से चिल्ला कर लोगों को बुलाने लगी.

 यह देख पड़ोस की ही रहने वाली महिला कौशल्या देवी विवाद शांत कराने पहुं.ची उसने विनोद मंडल को जब ऐसा करने से रोका तो उसने कौशल्या देवी को ही कुदाल से काट डाला. विनोद मंडल ने महिला पर कुदाल से 8-10 ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही कौशल्या देवी की मौत हो गई. उसके बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया.

 मामले की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खदेड़ कर हत्यारा विनोद को पकड़ लिया और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.