ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

ससुराल में चाइना देवी की हत्या, मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार

SUPAUL: सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नम्बर 7 में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्

ससुराल में चाइना देवी की हत्या, मायके वालों की शिकायत पर आरोपी पति गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के भीमपुर थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नम्बर 7 में एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया। वही घटना की सूचना पर पहुंची भीमपुर पुलिस ने घटनास्थल से मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू की।


पुलिस ने आरोपी पति मनोज उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या की खबर जंगल लगी आग की तरह इलाके में फैल गई। जिसके बाद देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ गई। घटनास्थल पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने मामले की छानबीन शुरू की। मृतका चाइना देवी की माँ लालवती देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। 


मृतका की मां का कहना है कि उनकी बेटी चाइना देवी की शादी दस साल पहले भीमपुर के मनोज उरांव से हुई थी। मृतका चाइना देवी के पति मनोज उरांव अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। मनोज उरांव ने ही अपनी पत्नी चाइना देवी की हत्या की है। वही पुलिस ने महिला की हत्या के आरोपी पति मनोज उरांव को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की अनुसंधान की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता