ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

डीलर के घर लाखों की डकैती, पड़ोसी ने विरोध किया तो बम फेंककर फरार हुए अपराधी

SUPAUL : इस वक़्त की बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है जहां 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने डीलर के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने हथियार के बल प

डीलर के घर लाखों की डकैती, पड़ोसी ने विरोध किया तो बम फेंककर फरार हुए अपराधी
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : इस वक़्त की बड़ी खबर सुपौल जिले से सामने आ रही है जहां 10-12 की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने डीलर के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने हथियार के बल पर लाखों रुपये कैश और गहने पर अपना हाथ साफ़ कर लिया. इतना ही नहीं जब घटना के दौरान पड़ोसी की नींद खुली और उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उनके ऊपर बम फेंक दिया. इस बम विस्फोट में पड़ोसी बुरी तरह घायल हो गए. 


बताया जा रहा है कि 10-12 की संख्या में हथियारबंद डकैतों ने डीलर देबनारायण चौधरी के घर धावा बोला. पिछले दरवाजे को तोड़कर सभी डकैत घर में घुसे और हथियार के बल पर घर वालों को बंधक बनाकर एक-एक कमरे की तलाशी ली. इसके बाद लॉकर तोड़कर जेवरात और कैश सहित लाखों रुपये समेट लिए. शोर सुनकर पड़ोसी त्रिभुवन साह की नींद खुली और देखने पहुंचे तो सभी डकैत बम फेंककर फरार हो गए. बम के विस्फोट में त्रिभुवन साह जख्मी हो गए. 


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. पुलिस ने मौके से तीन जिंदा बम बरामद किया है. पीड़ित डीलर के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.