ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 कुख्यात अपराधी, कई हथियार और गोलियां बरामद

SUPAUL: सुपौल के त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास

बिहार: पुलिस के हत्थे चढ़े 6 कुख्यात अपराधी, कई हथियार और गोलियां बरामद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL:  सुपौल के त्रिवेणीगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियारों का जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 7 मासकेट, देसी कट्टा, 25 गोली समेत अन्य सामानों को बरामद किया है।


त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर वार्ड नम्बर 9 निवासी उपेन्द्र सरदार के फूस के बने बैठका में संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अपराध की योजना बना रहे अपराधी बलवंत सरदार, शम्भू साह, सुशील कुमार, दिनेश राज उर्फ दानिश कुमार, गौतम कुमार एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी को मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अपराधियों के पास से 315 बोर का 7 देसी मास्केट और एक देसी कट्टा समेत 8 अवैध हथियार, 315 बोर के 22 गोली, 12 बोर का 3 गोली, 6 मोबाइल फोन, 5460 रूपया कैश समेत तीन बाइक को जब्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त शंभू साह, बलवंत सरदार और सुशील कुमार पर पूर्व में अलग-अलग थाना में मामले दर्ज हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता