ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

बिहार पुलिस को खुली चुनौती ; दंपति को मारपीट कर बनाया बंधक, किया 15 लाख की डकैती

SUPAUL : इस वक्त खबर बिहार के सुपौल जिले से आ रही है. जहां जिले के पिपरा थाना से महज कुछ ही दूरी पर पिपरा बाजार में एक दंपति के घर अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की देर रात करीब एक बजे घ

बिहार पुलिस को खुली चुनौती ; दंपति को मारपीट कर बनाया बंधक, किया 15 लाख की डकैती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SUPAUL : इस वक्त खबर बिहार के सुपौल जिले से आ रही है. जहां जिले के पिपरा थाना से महज कुछ ही दूरी पर पिपरा बाजार में एक दंपति के घर अज्ञात बदमाशों ने शनिवार की देर रात करीब एक बजे घुसकर करीब 15 लाख रूपये के जेवरात और नगदी समेत सामान को लूट कर फरार हो गए. 


दरअसल पिपरा बाजार के रहने वाले ईटा चिमनी मालिक संजीव कुमार यादव और उनकी पत्नी शिक्षिका केंदु कुमारी के घर में 10 अज्ञात अपराधियो ने शनिवार की देर रात करीब एक बजे घुसकर संजीव कुमार यादव और उनकी पत्नी को हथियार और रड से प्रहार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. वही दोनों को बंधक बनाकर घर में रखे करीब 15 लाख रूपए के जेवरात नगद और सामान को लेकर लूट कर फरार हो गए हैं. इधर जख्मी को सुपौल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां दोनों का इलाज चल रहा हैं. 


इस मामले में सुपौल जिले के पिपरा थाने की पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. पिपरा थाना अध्यक्ष नागेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल दोनो दंपति घायल हैं इलाज हेतु सुपौल गए हैं फर्द बयान लेने का कोशिश किया जा रहा है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता