ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

बिहार का थानेदार नेपाल में गिरफ्तार, छुट्टी लेकर घूमने गया था विदेश

SUPAUL: नेपाल पुलिस ने बिहार के एक थानेदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार थानेदार से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी थानेदार सुपौल के एससी-एसटी थाने में पदस्थापित है। थानेदार

बिहार का थानेदार नेपाल में गिरफ्तार, छुट्टी लेकर घूमने गया था विदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: नेपाल पुलिस ने बिहार के एक थानेदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार थानेदार से नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपी थानेदार सुपौल के एससी-एसटी थाने में पदस्थापित है। थानेदार की बुलेट की चपेट में आने से एक नेपाली नागरिक की मौत हो गई थी इसी मामले नेपाल पुलिस ने थानेदार को गिरफ्तार किया है।थानेदार छुट्टी लेकर नेपाल घूमने के लिए गया था इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


बताया जा रहा है कि सुपौल के एससी-एसटी थाने के थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम पिछले दिनों नेपाल गए हुए थे। इसी दौरान थानेदार की बुलेट की चपेट में आने से एक नेपाली नागरिक मजेबुल मियां गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद थानेदार तो मौके से फरार हो गया लेकिन उसका बेटा वहीं फंस गया था। थानेदार को विश्वास था की नेपाल पुलिस उसके बेटे को छोड़ देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जिसके बाद आरोपी थानेदार ने मंगलवार को नेपाल पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया।


थानेदार बिंदेश्वर राम को गिरफ्तार करने के बाद विराटनगर की रानी थाना पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि थानेदार बीते 14 जून को अपने बेटे के आंख का इलाज कराने के लिए नेपाल गया था इसी दौरान यह घटना हो गई थी। इधर, पूरे मामले पर सुपौल एसपी डी अमरकेश ने बताया कि थानेदार बिंदेश्वर राम छट्टी लेकर नेपाल गया हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना पड़ोसी देश नेपाल में होने की वहज फिलहाल पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।