ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार: DSP की गाड़ी से घायल जवान की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

SUPAUL: सुपौल के निर्मली डीएसपी पंकज कुमार की गाड़ी के नीचे आकर जख्मी पुलिस जवान की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ जवान डीएसपी आवास में सुरक्षाकर्मी के पद पर

बिहार: DSP की गाड़ी से घायल जवान की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल के निर्मली डीएसपी पंकज कुमार की गाड़ी के नीचे आकर जख्मी पुलिस जवान की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ जवान डीएसपी आवास में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान बीते 12 अगस्त को वह निर्मली डीएसपी की गाड़ी के नीचे आ गया था। गंभीर रूप से घायल जवान को इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई।


मृतक जवान की पहचान यूपी के गाजीपुर के गहमर निवासी रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर अलाउद्दीन के बेटे सरफराज अंसारी के रूप में हुई है। सरफराज निर्मली डीएसपी आवास में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि बीते 12 नवंबर को सरफराज अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर आवास के पास निर्मली डीएसपी की गाड़ी के नीचे आ गया था। गाड़ी के नीचे पड़े जख्मी सरफराज को आनन-फानन में निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देख हायर सेंटर रेफर कर दिया था।


घटना की जानकारी मिलते ही निर्मली डीएसपी पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सरफराज का हालचाल जाना था। डॉक्टरों के मुताबिक घायल सरफराज की पसली और पैर में फ्रेक्चर हुआ था और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। आज सरफराज के निधन के बाद उसके पार्थिव शरीर को निर्मली थाना लाया गया तो सभी की आंखें नम हो गईं। परिजनों ने डीएसपी के ड्राइवर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता