ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...

बाइक के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या

SUPAUL : जिले के हुलास गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ससुराल से दहेज़ में बाइक नहीं मिलने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. फिर उस सनकी पति ने खुद क

बाइक के लिए पति ने किया पत्नी का मर्डर, फिर खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या
First Bihar
3 मिनट

SUPAUL :  जिले के हुलास गांव से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. ससुराल से दहेज़ में बाइक नहीं मिलने के कारण एक पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया. फिर उस सनकी पति ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. सुपौल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना सुपौल जिले के राघोपुर थाना इलाके की है. जहां हुलास गांव में ससुराल से बाइक नहीं मिलने से नाराज पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि हुलास गांव के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले मोहन कामत की बेटी सोनी देवी की शादी साल 2018 में सुपौल के सदर थाना क्षेत्र के भेलाही गांव के रहने वाले चंदन कामत से हुई थी.


मृतका सोनी की मां ने बताया कि सोनी के पिता पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं और घर पर सोनी उसकी मां और एक छोटा भाई रहता था. शादी में बकाया मोटरसाइकिल नहीं मिलने से नाराज सोनी के पति चंदन ने रविवार की देर रात ससुराल पहुंचकर मोटरसाइकिल की मांग करने लगा, जिस पर उससे कहा कि सोनी के पापा आ रहे हैं. इस बार जरूर मोटरसाइकिल दे देंगे. लेकिन चंदन मोटरसाइकिल नहीं मिलने से आक्रोशित हो गया और अपने कमर से पिस्तौल निकालकर अपनी पत्नी पर गोली चला दी. गोली सोनी के कनपटी पर जा लगी. गोली लगते ही सोनी की मौके पर ही मौत हो गई.


इस घटना के बाद हल्ला होने पर चंदन वहां से फरार हो गया. हालांकि सूचना मिलते ही राघोपुर थाना की पुलिस चंदन कामत को खोजते हुए सुपौल के भेलाही उसके घर तक पहुंची. लेकिन भेलाही उसके घर पर सभी लोग फरार हैं. वहीं कुछ घंटे बाद ही लड़की के घर से कुछ दूरी पर एक शव मिलने की सूचना मिली जब उसकी पहचान की गई तो वह चंदन कामत का ही शव निकला. उसे भी गोली लगी थी और पिस्टल उसके हाथ में ही था.


सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है और मामले की तहकीकात में जुट गई है. पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पति ने खुद को भी गोली मार ली. अनुसंधान के बाद ही मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. 

टैग्स