ब्रेकिंग
Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित Bankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित

सुपौल में अपराधियों का तांडव, लूटपाट का विरोध करने पर 2 युवकों को मारी गोली

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों को गोली मार दी. गोलीबारी की वजह से दोनों युवक गंभीर

सुपौल में अपराधियों का तांडव, लूटपाट का विरोध करने पर 2 युवकों को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल जिले से इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों को गोली मार दी. गोलीबारी की वजह से दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट क्लिनिक में भर्ती करा दिया है. पुलिस को मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद जांच की जा रही है. 


घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्यामनगर-त्रिवेणीगंज रोड में पकड़ी पुल के पास की है. घायलों में घीबहा का गोविंद पाठक औऱ मानगंज पूरब का अमृत आंनद यादव शामिल है. उधर, सूचना पर त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप सिंह जख्मी से पूछताछ के बाद लुटेरों का पता लगाने में जुट गए हैं. 


बताया जा रहा है कि अमृत अपने जीजा के दाह संस्कार में शामिल होने अपने दोस्त गोविंद के साथ रामपुर गए थे. वहां से बाइक से घर के लिए निकले. लेकिन रास्ते मे पकड़ी पुल के पास दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने घेर लिया. दो बदमाश पिस्तौल सटाकर बाइक ले लिया. इसके बाद मोबाइल मांगा. मना करने पर दोनों को गोली मार जख्मी कर दिया और फरार हो गए.

टैग्स