ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Crime News: CSP संचालक से लूटकांड का खुलासा, वारदात में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तार

Bihar Crime News: सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ लूटा गया लैपटॉप, बाइक और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र में 20 सितंबर 2025 की शाम करीब 7 बजे बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से हुई लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले की जानकारी त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार ने दी।


उन्होंने बताया कि मानगंज वार्ड संख्या-2 में तीन अज्ञात अपराधी बाइक से पहुंचे और हथियार के बल पर सीएसपी संचालक लोकेश कुमार से 30,000 नकद, एक लैपटॉप, फिंगरप्रिंट मशीन और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग लूट लिया था।घटना की गंभीरता को देखते हुए सुपौल एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसी दिन लूट में प्रयुक्त 220CC की पल्सर बाइक बरामद कर जब्त कर ली।


छानबीन के क्रम में पुलिस ने नवडीह निवासी बाइक मालिक रविन्द्र कुमार को मधेपुरा जिले के शंकरपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में रविन्द्र ने लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने साथियों के नाम भी बताए। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने मधेपुरा के सिंघेश्वर से लूटा गया लैपटॉप बरामद कर लिया।


इस लूटकांड में शामिल दो अन्य आरोपियों को जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया और पिलुवाहा से गिरफ्तार किया गया। इनमें से पिलुवाहा निवासी शंकर कुमार के पास से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया गया है, जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता