ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: लूट का विरोध करने पर युवक की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH को किया जाम

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल में टेंट में काम कर रहे मजदूर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने युवक को गोली मारी है.

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीती देर रात अज्ञात अपराधियों ने टेंट में काम कर रहे एक मजदूर की गोली मार कर हत्या कर दी है।


मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे वार्ड नंबर 5 निवासी स्वर्गीय गुजन यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। हत्या से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने अभी पिपरा सुपौल सड़क मार्ग एनएच 327ई को निर्मली बाजार में बीच सड़क पर मृतक के शव को रखकर जाम कर दिया है और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।


मृतक के परिजनों ने बताया कि विकास कुमार टेंट में मजदूरी का काम करता था और बीती देर रात करीब 11 बजे सिंहेश्वर से टेंट का काम कर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी अपराधियों ने पिपरा थाना क्षेत्र के लालपट्टी में मोटरसाइकिल और मोबाइल छीन लिया और इस दौरान लूट का विरोध करने पर अज्ञात अपराधियों ने उसे गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों मृतक के शव को पिपरा सुपौल सड़क मार्ग एनएच 327ई पर निर्मली बाजार में बीच सड़क पर रख कर जाम कर दिया है। मृतक के परिजन पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता