ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: संदिग्ध हालत में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कड़हरवा पंचायत अंतर्गत औरहा भैरोपट्टी वार्ड संख्या 5 में बीती रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति मे

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कड़हरवा पंचायत अंतर्गत औरहा भैरोपट्टी वार्ड संख्या 5 में बीती रात एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।


मृतक की पहचान जरेला वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय परमेश्वरी यादव के 30 वर्षीय पुत्र नवीन यादव के रूप में हुई है। लोगों के अनुसार, नवीन यादव औरहा भैरोपट्टी निवासी भोली यादव के यहां आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में खाना बनाने का काम कर रहे थे। उन्हें वहां खोरिया निवासी कारीगरों के हेड गणेश साह द्वारा ले जाया गया था। 


रात करीब 9 बजे नवीन को करंट लगने की सूचना दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने करंट लगने से हुई मौत की बात को सिरे से खारिज कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नवीन की हत्या की गई है। 


परिजनों के अनुसार, मृतक के गले पर दबाव के निशान हैं और शरीर पर मारपीट के भी कई निशान पाए गए हैं। मृतक के गाल पर दांत काटने के निशान हैं। परिजनों का यह भी कहना है कि यदि करंट लगा होता, तो शरीर पर जलने के निशान होते और कपड़े नहीं फटते। रात भर नवीन का शव अस्पताल में ही पड़ा रहा।आज सुबह होते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।


पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने साथ काम कर रहे अन्य कारीगरों और मजदूरों पर मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की हर बिंदुओं की बारिकी से जांच की जा रही है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता