ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

मोतिहारी में सुलेशन गैंग का आतंक...चंद पैसों के लिए किशोर को मार डाला

कपड़ों में सुलेशन डालकर सूघंते हुए ये शातिर नशेबाज हत्या की वारदात को भी अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां सुशेशन गैंग ने नशे के लिए पैसे छीनने के दौरान चाकू गोदकर एक किशोर की हत्या कर दी।

मोतिहारी में सुलेशन गैंग का आतंक...चंद पैसों के लिए किशोर को मार डाला
© रिपोर्टर
Viveka Nand
3 मिनट

MOtihari Crime News : कपड़ों में सुलेशन डालकर सूघंते हुए ये शातिर नशेबाज नशे के लिए हत्या की वारदात को भी अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मोतिहारी का है, जहां सुशेशन गैंग ने नशे के लिए पैसे छीनने के दौरान चाकू गोदकर एक किशोर की हत्या कर दी। 


घटना मधुबन थाना क्षेत्र के ब्लॉक कार्यालय के पास की है। मृत किशोर की पहचान थाना क्षेत्र के टीकम गांव के जगदीश ठाकुर के 13 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार उर्फ गोलू  के रूप में हुई है। सोनू के पिता की सैलून दुकान डाकबंगला चौक पर है। रात में 8 बजे गोलू अपने पिता की सैलून दुकान से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान ब्लॉक गेट के पास सुलेशन गैंग के तीन-चार नशेबाजों ने उसे घेर लिया और पैसा मांगने लगे।


जब गोलू ने पैसे देने से इनकार किया तो उसपर ताबड़तोड़ चाक़ू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हुए। तबतक नशेबाज वहां से फ़रार चुके थे। आननफानन में घायल किशोर को इलाज के लिए मधुबन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरपुर ले जाने के दौरान काटी के पास उसकी मौत हो गई। 


ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन कुछ नाबालिग ब्लॉक के पास खड़ा होकर सुलेशन सूंघते रहते हैं और जाने-वाले बच्चों को डरा-धमकाकर उनसे पैसा लूटने का काम करते हैं। नहीं देने पर मारपीट भी करते हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों के साथ इनलोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। 


मृतक सोनू की मां ललिता देवी ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था और पढ़ाई के बाद दुकान पर जाकर अपने पिता का हाथ बंटाता था। हमें क्या पता था कि वह उधर से लौटेगा और उसकी हत्या इन लोगों द्वारा कर दी जाएगी। वहीं, मधुबन थानाध्यक्ष संजीव ने बताया कि चाकू माऱकर एक किशोर कि हत्या कर देने का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान हो गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता