ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

स्टूडेंट के साथ होटल के कमरे में गैंगरेप, बदमाशों ने बनाया कुल 66 अश्लील वीडियो, पुलिस की उड़ी नींद

RAJASTHAN : एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज को शर्मशार कर दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है. लोग भी सकते में हैं. दरअसल बी.कॉम. फ

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

RAJASTHAN एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज को शर्मशार कर दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है. लोग भी सकते में हैं. दरअसल बी.कॉम. फर्स्ट ईयर की एक स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि बदमाशों ने नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने पीड़िता का 66 अश्लील वीडियो भी बनाया. पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. 

जबरदस्ती होटल में ले जाकर गैंगरेप, मामला दर्ज
यह सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात राजस्थान की है. जहां सीकर के उद्योग नगर थाने इलाके में एक लड़की को जबरदस्ती होटल में ले जाकर गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित लड़की का आरोप है कि खिरोड़ झुंझुनू का रहने वाले सुरेश उर्फ आसिफ ने होटल में ले जाकर नशे की गोलियां खिला कर अपने दोस्तों के साथ कई बार दुष्कर्म किया. वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी भी दी. 

लड़का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रुपए लिया
लड़की ने बताया कि जब उसे वीडियो के बारे में पता चला तब लड़के ने वीडियो क्लिप और फोटो दिखाकर उसे डराना धमकाना शुरू कर दिया. उसने लड़की को ब्लैकमेल कर कई बार रुपये भी लिए. लड़की ने आसिफ के साथ एक महिला का नाम भी पूरे षडयंत्र में बताया है. उसी महिला ने पीड़‍िता को धमकाया और गांव के स्टैंड पर आकर उससे कई बार रुपये भी लिए. सुरेश उर्फ आसिफ भी बस में गांव से आता-जाता था. लड़की ने बताया कि सुरेश ने एक दिन उसके मोबाइल पर फोन किया. सुरेश ने दोस्ती के लिए कहा तो लड़की ने इंकार कर दिया.


एक लड़की ने दिया बदमाशों का साथ
कुछ दिनों बाद उसने सीकर में एक पेट्रोल पंप के पास बुलाया और सफेद रंग की बोलेरो खड़ी थी. उसमें एक महिला व अन्य व्यक्ति बैठे थे. लड़की का आरोप है कि वह इस गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर बाईपास के पास एक होटल में ले गया. यहां पर नशे की गोलियां देकर सुरेश और उसके दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिए. इसके बाद सुरेश ने उसे मोबाइल में वीडियो भेजा और ब्लैकमेल क‍िया. इस दौरान उन्होंने 66 वीड‍ियो अश्लील वीडियो भी बनाया. 

क्या कहती है पुलिस
उद्योग नगर थाना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने बताया क‍ि पीड़ित लड़की सीकर में बी.कॉम. फर्स्ट ईयर की पढ़ाई करने वाली है. वह बस में आती जाती थी. इसी दौरान उसकी एक लड़के से मुलाकात हुई. उससे बात शुरू हुई उसने अपना नाम सुरेश बताया. बाद में जबरदस्ती होटल में ले गया और दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इस आधार पर उसे ब्लैकमेल करता रहा और उससे 25, 000 रुपये भी ले गया. इस मामले की शिकायत दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.