ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

PATNA: मरीन ड्राइव पर STF की कार्रवाई, कुख्यात अपराधी शमशेर सहित दो गिरफ्तार, मुठभेड़ में दोनों ओर से चली गोली

गिरफ्तार अपराधियों में एक की पहचान शमशेर के रूप में हुई है, जो कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शमशेर पर हत्या, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार के मामलों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था

bihar
मरीन ड्राइव पर मुठभेड़
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की  बड़ी खबर पटना के जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) से आ रह है जहां STF की टीम और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शमशेर सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दोनों तरफ से गोलियां चली जिससे मरीन ड्राइव पर अफरा-तफरी मच गयी। 


राजधानी पटना में रविवार को विशेष कार्य बल (STF) ने मरीन ड्राइव पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शमशेर समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। STF ने दो वाहन, हथियार और कारतूस भी मौके से जब्त किए हैं। फिलहाल गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।


झारखंड नंबर की गाड़ी से आने की मिली थी गुप्त सूचना

STF को पहले से सूचना थी कि झारखंड नंबर की गाड़ी से दो अपराधी पटना में दाखिल होने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर STF ने मरीन ड्राइव इलाके में घेराबंदी की और संदिग्ध गाड़ी जैसे ही वहां पहुंची, उसे रोकने की कोशिश की गई। लेकिन अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में STF को भी गोली चलानी पड़ी।


लंबे समय से थी कुख्यात अपराधी शमशेर की तलाश 

गिरफ्तार अपराधियों में एक की पहचान शमशेर के रूप में हुई है, जो कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शमशेर पर हत्या, लूट, रंगदारी और अवैध हथियार के मामलों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं और वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।


हथियार, कारतूस और दो गाड़ियां जब्त

घटनास्थल से STF ने दो वाहन, कई जिंदा कारतूस, और घातक हथियार जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इनका उपयोग किसी बड़ी आपराधिक वारदात के लिए किया जाना था। पूछताछ में STF को कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। इस कार्रवाई के बाद पटना पुलिस और STF के वरिष्ठ अधिकारी पूरे घटनाक्रम की बारीकी से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही राजधानी में चेकिंग अभियान और तेज कर दिया गया है ताकि अपराधियों के नेटवर्क का जल्द खुलासा किया जा सके।