ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासाकमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मायके वालों ने 10 लाख रुपये और बुलेट की मांग को लेकर हत्या का लगाया आरोपसुबह-सुबह चाचा लगा रहे थे झाड़ू, तभी भतीजे ने चला दी गोली; हालत गंभीरचीनी महंगी होने का एथेनॉल से नहीं है कनेक्शन! केंद्र ने बताया क्यों बढ़े दाम, त्योहार से पहले जानें पूरी वजह7 मौतों के बाद अशोकधाम में बड़ा बदलाव! चौथी सोमवारी पर अरघा से जलाभिषेक, जिगजैग रूट से होगी एंट्रीBihar News : 20 रुपये में बिकता था अश्लील वीडियो! टेलीग्राम से चलता था पूरा खेल, 1200 से ज्यादा वीडियो की खरीद-बिक्री का खुलासा

एसपी पर लगा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, CID ने शुरू की जांच

DESK : एसपी पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां अफसर की सहकर्मी है और उसी ने मामले की शिकायत की है. शिकायत मिलने के ब

एसपी पर लगा नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, CID ने शुरू की जांच
First Bihar
3 मिनट

DESK : एसपी पर नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां अफसर की सहकर्मी है और उसी ने मामले की शिकायत की है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं, इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया है. 


घटना असम के चिरांग जिले की है. असम पुलिस ने एक आईपीएस अफसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक असम के चिरांग जिले के एसपी पर एक सहकर्मी की 14 वर्षीय बेटी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है. इस मामले में असम पुलिस ने आरोप पत्र दायर किया.अब मामले की जांच की जा रही है. 


बताया जा रहा है कि 14 मई को असम सरकार के गृह (ए) विभाग द्वारा जारी एक आदेश में गौरव उपाध्याय को चिरांग जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित और तैनात किया गया था. वह पहले गुवाहाटी में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात थे. मिली जानकारी के अनुसार इस साल 31 मार्च को,  IPC की धारा 354, 354A और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत आरोप पत्र दायर किया गया था. जांच के बाद चार्जशीट दायर की गई, जिसमें मामले की सुनवाई होना अभी बाकी है. सबूतों से पता चला कि गौरव उपाध्याय इस मामले में शामिल थे. 


डीजीपी महंता ने बताया कि आईपीएस अफसर के तबादले के आदेश गृह मंत्रालय से मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, यौन उत्पीड़न की यह घटना 31 दिसंबर 2019 के दौरान हुई थी. उस दौरान आरोपी के घर में एक पार्टी थी. इस मामले में 3 जनवरी 2020 को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ नाबालिग की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी. बता दें कि पीड़िता की मां असम पुलिस में वरिष्ठ अधिकारी हैं. हालांकि, यह केस बाद में सीआईडी को ट्रांसफर कर दिया गया. चार्जशीट में बताया गया है कि इस घटना के पीड़िता गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रही है.