ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप

साइबर अपराधियों के निशाने पर खास लोग, SP का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, FIR दर्ज

SAHARSA: बिहार में साइबर अपराधी आम ही नहीं अब खास लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। ताजा मामला सहर

साइबर अपराधियों के निशाने पर खास लोग, SP का फोटो लगाकर बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, FIR दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में साइबर अपराधी आम ही नहीं अब खास लोगों को भी निशाना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बना कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। ताजा मामला सहरसा एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा से जुड़ा हुआ है। साईबर अपराधियों ने एसपी उपेंद्र वर्मा के नाम से इमेल आईडी upendraverma07@gmail. com sp bettaih लिखा हुआ बनाया। इसी के आधार पर एसपी का फेसबुक अकाउंट भी बना लिया। 


साइबर थाने की इंस्पेक्टर प्रेमलता भूपाश्री के आवेदन पर साईबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  दिए आवेदन में प्रेमलता ने बताया कि जब वो अपने फेसबुक पेज को देख रही थी तभी एक फेसबुक आईडी उपेंद्र वर्मा नाम से उन्हें मिला। फेसबुक आईडी में सहरसा जिला के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा का सरकारी पुलिस यूनिफॉर्म में एक फोटो और दूसरा परिवार के साथ फोटोग्राफ्स नजर आया।


 फैमिली फोटो में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, उनकी पत्नी और दो बच्चों का फोटो लगा हुआ है। फेसबुक आईडी संदिग्ध लगते ही इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गयी। उनके द्वारा उक्त फेसबुक आईडी की जांच की गयी और बताया गया कि यह फेक आईडी हैं। उन्होंने फर्जी फेसबुक आईडी को हैंडल करने वाले पर कानूनी कारवाई करने की बात कही।


 जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले शख्स का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है। जल्द ही फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने  और इसे हैंडल करने वाले बदमाशों को पकड़ा जाएगा। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता