ब्रेकिंग
Bihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्थाBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरBihar News : 'बदनाम करने की धमकी और पैसों की मांग’… आधी रात तेज प्रताप यादव ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत; जानिए किस पर लगाए आरोप और क्या है मामलाBihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव! पटना समेत 14 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्टBihar land : बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदला नियम, अब प्लॉट पर जाकर खिंचवानी होगी फोटो, जानें नई व्यवस्था

एसपी वैभव शर्मा का बयान, अतीक के समर्थन में नारेबाजी करने वाले रईस अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

PATNA: पटना में जुमे की नमाज के बाद अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी की गयी थी। इस मामले को लेकर पटना सिटी सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मामले से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच ज

एसपी वैभव शर्मा का बयान, अतीक के समर्थन में नारेबाजी करने वाले रईस अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में जुमे की नमाज के बाद अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी की गयी थी। इस मामले को लेकर पटना सिटी सेंट्रल एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि मामले से संबंधित सभी पहलुओं पर जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी रईस अंसारी उर्फ रईस गजनबी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 


मस्जिद के प्रमुख और आरोपी रईस के भाई ने भी इसकी पुष्टि की है। उकसावे में आकर वह कभी-कभी कुछ ना कुछ बोल जाते है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है आरोपी रईस अंसारी को अभी अरेस्ट नहीं किया जाएगा। घटना को लेकर अभी कोई मामला भी दर्ज नहीं किया जाएगा। 


बता दें कि बिहार की राजधानी पटना में रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज के बाद यूपी में मारे गये गैंगस्टर अतीक अहमद के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी खूब नारे लगाए गये थे। नारेबाजी का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम रईस गजनवी बताया था। 


उस वक्त उसने मीडिया के सामने कहा था कि -आज हमने दुआ किया..या अल्लाह, अतीक अहमद की शहादत को कबूल फरमा। आज हमने यही दुआ किया अल्लाह से कि अतीक अहमद, अशरफ अहमद और असद अहमद की शहादत को कबूल फरमा। उन्हें मारा गया. योगी सरकार ने उन्हें प्लांड वे में मरवाया. शहीद हुआ है अतीक अहमद. रोजा के दिन में उसको सरकार और पुलिस ने अपराधियों के जरिये मरवाया. पूरी दुनिया के मुसलमानों की नजर में वह शहीद हो गया।


जबकि उधर, पटना जामा मस्जिद की प्रबंधन कमेटी ने नारेबाजी करने वालों से अपना पल्ला झाड़ लिया था। प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष मो. फैसल इमाम ने कहा था कि अतीक अहमद के पक्ष में नारेबाजी करने वाले को नेता बनने का शौक चढ़ा था। तभी उसका दिमाग खराब हो गया है। अतीक अहमद का मामला यूपी का है। यूपी की सरकार समझे, यूपी के लोग समझे. हमारे यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, जिनका लॉ एंड आर्डर बेहतरीन है. उनके जैसा मुख्यमंत्री हमें पूरे हिन्दुस्तान में कहीं नहीं मिलेगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता