ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

Bihar News: सौतेली मां और पिता ने 4 साल की बच्ची को 40 हजार में बेचा, बांका से ले जाकर ओडिशा में किया सौदा

DESK: बिहार के बांका जिले के रहने वाले दंपति ने भुवनेश्वर जाकर 4 साल की बेटी को 40 हजार में बेच दिया। पिता ने दो शादी की थी। पहली पत्नी ने इसी बच्ची की मां है। जिसे छोड़ने के

Bihar News: सौतेली मां और पिता ने 4 साल की बच्ची को 40 हजार में बेचा, बांका से ले जाकर ओडिशा में किया सौदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार के बांका जिले के रहने वाले दंपति ने भुवनेश्वर जाकर 4 साल की बेटी को 40 हजार में बेच दिया। पिता ने दो शादी की थी। पहली पत्नी ने इसी बच्ची की मां है। जिसे छोड़ने के बाद दूसरी शादी रचा ली थी। दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उसने पहली पत्नी की बेटी का सौदा ओडिशा जाकर कर दिया। 


यह मामला तब सामने आया जब दोनों पति-पत्नी के मकान मालिक ने इस बात की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तब पता चला कि दोनों पति-पत्नी भुवनेश्वर के सिसुपालगढ़ इलाके में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। उन्होंने पहली पत्नी से हुए 4 साल की बच्ची को पुरी जिले के पिपिली इलाके में रहने वाले एक दंपति के हाथों बेच दिया है। 


जिसके बाद ओडिशा की बडगड़ पुलिस ने एक्शन लेते हुए बच्ची को बचाया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार लोगों में बच्ची की दूसरी मां-पिता, खरीददार दंपति और दो दलाल शामिल हैं। बरामद बच्ची को बाल कल्याण समिति की देखरेख में रखा गया है। 


चाइल्डलाइन के निदेशक बेणुधर सेनापति ने बताया कि इन लोगों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। इनकी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गयी थी जिसके आधार पर इन सभी को दबोचा गया है। नाबालिग बच्ची को बेचना कानून जुर्म है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।