ब्रेकिंग
NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत

शोपियां और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, मजदूरों की हत्या में था शामिल, AK-47 भी बरामद

DESK: जम्मू में आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार सुरक्षाबल आतंकवादियों का खात्मा कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आज कुल चार आतंकियों को ढेर कर

शोपियां और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया, मजदूरों की हत्या में था शामिल, AK-47 भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: जम्मू में आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। लगातार सुरक्षाबल आतंकवादियों का खात्मा कर रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आज कुल चार आतंकियों को ढेर कर दिया। शोपियां में दो और कुलगाम में 2 आतंकवादी सुरक्षाबलों ने मार गिराये। आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन अब भी जारी है। कश्मीर जोन के आईजीपी विजय कुमार ने इस बात की जानकारी दी। 


बात यदि पिछले 15 दिनों की करे तो अब तक 17 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। पुलिस और सेना ने मिलकर कुलगाम के जिला लश्कर कमांडर गुलजार अहमद रेशी और एक अन्य को ढेर कर दिया। बिहार के दो मजदूरों की हत्या में ये दोनों आतंकवादी शामिल थे। गोलाबारी में दो आतंकवादियों ढेर कर दिया गया है। उनके कब्जे से एक एके-47 राइफल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। 


वही आज सुरक्षाबलों ने शोपियां में भी दो आतंकी का खात्मा कर दिया है। शोपियां मुठभेड़ में मारे गये दोनों आतंकियों में एक की पहचान आदिल वानी के रूप में की गयी है। जिसने पुलवामा में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी मजदूर शाकिर की हत्या की थी। 


आदिल टीआरएफ का जिला कमांडर था। वही सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गये। जिसमें एक जवान इलाज के दौरान अस्पताल में शहीद हो गया जबकि दो जवानों का इलाज जारी है।

टैग्स