ब्रेकिंग
वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦वाहन निबंधन का बड़ा खेल: पटना DTO के लॉगिन से 500 BS-3- BS-4 वाहनों की हुई थी बैकलॉग इंट्री-अप्रुवल, जांच में आरोप साबित हुए...अब मिला दंड ✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च

सोनपुर पंजाब नेशनल बैंक लूटकांड का उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल से रची गयी थी साजिश

VAISHALI: सोनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुए लूटकांड और हत्या का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। विगत 13 अप्रैल को बैंक लूट के दौरान 2 जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

सोनपुर पंजाब नेशनल बैंक लूटकांड का उद्भेदन, 3 आरोपी गिरफ्तार, जेल से रची गयी थी साजिश
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: सोनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में हुए लूटकांड और हत्या का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है। विगत 13 अप्रैल को बैंक लूट के दौरान 2 जवानों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। लूटकांड का खुलासा सारण पुलिस ने किया है। एसपी डॉ. गौरव मंगला ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। घटना को गम्भीरता से लेते हुए उन्होंने एक SIT का गठन किया था। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि 27 फरवरी को लखीसराय जिलान्तर्गत ग्रामीण बैंक में इसी गैंग के सदस्यों ने लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। लखीसराय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं अन्य माध्यम से घटना का उद्भेदन किया गया। तब पता चला कि सोनपुर पीएनबी में लूट की घटना को जो 5 अपराधियों ने अंजाम दिया था उसमें दो अपराधी तीन अपराधी को पुलिस ने दबोचा है। 


बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना निवासी मो सलीम का पुत्र मो जिशान और वहीं का मो दाऊद का बेटा मो मुमताज इस लूटकांड में शामिल था। जबकि तीसरा अपराधी मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना निवासी नवल यादव का पुत्र सुजीत कुमार है जिसे भी गिरफ्तार किया गया है। जिशान एवं मुमताज  को सोनपुर SIT ने बेगूसराय से और सुजीत को लखीसराय पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। बैंक में घुसे इन 3 अपराधियों के अलावा इस षड्यंत्र में शामिल अनिश झा उर्फ बन्टी उर्फ रॉकी को सोनपुर SIT व STF ने मधुबनी से गिरफ्तार किया है। वह अरेर थाना के ओमप्रकाश झा का पुत्र है।


 जबकि कुन्दन कुमार को लखीसराय पुलिस ने मुंगेर से गिरफ्तार किया है। वह कासिम बाजार थाना के हेरू दियारा निवासी दिनेश यादव का पुत्र है। अनुसंधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि इस गिरोह का सरगना वैशाली जिला का रहने वाला एक अपराधी है। जो वर्तमान में बंगाल के जेल में बंद है एवं वहीं से गिरोह का संचालन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ये सभी अपराधी लखीराराय ग्रामीण बैंक लूट में भी शामिल थे. यह भी उल्लेखनीय है कि इस गिरोह द्वारा बैंक लूट के बाद सोनपुर में एक व्यवसायी के अपहरण एवं हत्या करने की योजना भी बनाई जा रही थी.


 पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 01 पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस और लूटी गई राशि में से 50,000 रूपये भी बरामद किया है. एसपी डॉ मंगला ने कहा कि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं लूटी गई शेष राशि की बरामदगी हेतु कार्रवाई जारी है. उन्होंने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में सोनपुर SIT के अलावा लखीसराय पुलिस , वैशाली पुलिस, बेगुसराय पुलिस, STF एवं अन्य का भी योगदान रहा. सभी गिरफ्तार अपराध कर्मियों को लखीसराय थाना कांड संख्या- 145 / 23 में अग्रसारित किया जा रहा है एवं सोनपुर थाना कांड रा०-269 / में रिमांड पर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता