ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Sonam Gupta: सोनम गुप्ता बेवफा है.. सोशल मीडिया पर कई साल बाद फिर से क्यों ट्रेंड होने लगा यह नाम?

Sonam Gupta: 'बेवफा सोनम गुप्ता' मीम से चर्चित नाम एक बार फिर वायरल हो गया है। इस बार सोनम रघुवंशी नाम की महिला पर अपने पति की हत्या का आरोप है। हत्यारी पत्नी की गिरफ्तारी से सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

Sonam Gupta
सोनम गुप्ता बेवफा है..!
© social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Sonam Gupta: "सोनम गुप्ता बेवफा है", इस वाक्य से तो लगभग हर भारतीय वाकिफ है। कभी 10 रुपये के नोट पर लिखी इस लाइन ने सोनम गुप्ता को सोशल मीडिया पर रातों-रात मीम क्वीन बना दिया था। लेकिन अब सोनम गुप्ता का नाम एक और सनसनीखेज वजह से चर्चा में है।


दरअसल, इस बार मामला सोनम रघुवंशी नाम की महिला का है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर गई थी और दोनों अचानक लापता हो गए थे। कई दिनों की खोजबीन के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर से बरामद की गई है और बताया जा रहा है कि उसने खुद पुलिस के सामने सरेंडर किया है।


जांच में सामने आया है कि हनीमून पर गई सोनम रघुवंशी ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कर दी और इसके बाद वहां से फरार हो गई थी। यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सोनम गुप्ता का नाम फिर से ट्रेंड करने लगा। अब लोग कह रहे हैं, सोनम सिर्फ बेवफा नहीं, अब हत्यारिन भी बन गई है।


लोगों ने इस पर मज़ाकिया और गुस्से भरे रिएक्शन दिए।एक यूजर ने लिखा, "मुस्कान' से उबरे नहीं थे मर्द समाज, अब 'सोनम' ने फिर डराया। तो वहीं एक और ने कहा, ये भी मूर्खों की कतार से ही निकली है। इस पूरी घटना ने न सिर्फ पुलिस और परिवार वालों को चौंका दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी नए सिरे से बहस को जन्म दे दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता