ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

स्मैक बेचने से मना करने पर युवक को घर से उठाया, लाठी-डंडों से की गयी पिटाई

VAISHALI: स्मैक बेचने से मना करने की सजा एक युवक को दी गयी। उसे पहले घर से उठा लिया गया फिर हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी पूर्वक पीटा गया। युवक की पिटाई का वीडियो भी बना

स्मैक बेचने से मना करने पर युवक को घर से उठाया, लाठी-डंडों से की गयी पिटाई
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

VAISHALI: स्मैक बेचने से मना करने की सजा एक युवक को दी गयी। उसे पहले घर से उठा लिया गया फिर हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी पूर्वक पीटा गया। युवक की पिटाई का वीडियो भी बनाया गया और उसे अपलोड कर दिया गया। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने प्राथमिकी कर इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है। 


दरअसल हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय गांव के रहने वाले लालबाबू राय के पुत्र 20 वर्षीय  इंटरमीडिएट छात्र अभिषेक कुमार को पड़ोस के रहने वाले 4, 5 स्मैक तस्करों ने कहा कि तुम स्मैक और अफीम जैसी नशीला पदार्थ बेचने का काम करो तुम्हारे सर्किल में बहुत लोग रहते हैं ..... इस ऑफर को अभिषेक ने ठुकराया तो अभिषेक को तस्करों ने घर से जबरन बंदूक के नोक पर डरा धमका कर घर से उठा ले गए. ... और इलाके के सुनसान जगह पर ले जाकर केले के बागान में  युवक को बैठाया और युवक को दोनों हाथ पैर बांधकर 4. 5 की संख्या में. अपराधी छवि के स्मैक तस्करों ने  युवक के ऊपर ताबड़तोड़ लाठी-डंडों से पिटाई करने लगे


और कुछ देर तक युवक को पीटते रहा युवक छोड़ देने का रहम मांगता रहा लेकिन युवक के ऊपर एक के बाद एक लाठी डंडे बरसते रहे और युवक दर्द से छटपटाते दिखे .... तो किसी ने पिटाई का पूरा वीडियो बनाते रहा ....यह घटना बीते 8 जुलाई की है .. और बेरहमी से पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है... वायरल वीडियो पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने लिखा है कि  DJ एसे  बजाते हैं . .. वीडियो देखने के बाद पीड़ित युवक अभिषेक के पिता ने कहा कि अगर आरोपी हमें मिल जाता तो हम भी उसी तरह से इसे पीट-पीटकर मार देते लेकिन मैं कानून अपने हाथ में नहीं लूंगा मुझे सरकार और प्रशासन पर भरोसा है मुझे न्याय जरूर मिलेगा।


हालांकि इस मामले में पीड़ित युवक के परिजनों के लिखित शिकायत के बाद मामला दर्ज कर नामजद अभियुक्त में से एक  व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस मामले में कार्रवाई में जुट गई।. वायरल वीडियो देखने के बाद सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक का हाथ पर बांधा हुआ है और तीन चार लोग उन पर लाठी डंडे से पिटाई कर रहे हैं केले के बागान में . इस घटना का क्या वजह हो सकता है अनुसंधान करने के बाद सामने आएगा फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है


बड़ी बात यह है कि बिहार में नीतीश कुमार के सुशासन वाली सरकार है और सुशासन में इस तरह का दिल दहला देने वाली घटना सामने आती है तो लोगों का दिल झकझोर  देती है . क्या बिहार में अपराधी माफिया तस्कर को कानून का जरा सा भी खौफ नहीं. अवैध नशीले सलमान को बेचने से इंकार करने पर कैसे तस्कर और अपराधी युवक को घर से उठाकर ले जाते हैं और बेरहमी से पिटाई करते हैं और पिटाई का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं .. और पोस्ट में लिखते हैं कि डीजे हम लोग इस तरह से बजाते . यह घटना बेहद  अमानवीय है. और सरकार और प्रशासन को खुला चैलेंज देने वाली है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता