ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में युवक को दी मौत की दर्दनाक सजा, पहले गला रेता, फिर जलाकर की हत्या, अधजली हालत में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के सिवान जिले में युवक की गला रेतकर और फिर जलाकर हत्या कर दी गई। मृतक का अधजला शव गंडक नदी किनारे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। एफएसएल टीम जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद जिंदा जलाने की कोशिश की गई। युवक का अधजला शव गंडक नदी के किनारे नहर के पास से बरामद हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।


यह मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के खोड़ी पाकर गांव का है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ लोग गंडक नदी की ओर टहलने निकले थे, तभी उन्हें नहर किनारे एक अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा मिला। देखते ही देखते यह खबर इलाके में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान भगवानपुर मलमलिया निवासी स्व. रविंद्र सिंह के सबसे छोटे बेटे पियूष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पियूष हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहा था और साथ ही टैटू बनाने का काम करता था। 


उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी और उसका पालन-पोषण दादा-दादी कर रहे थे। वह करीब तीन साल बाद गांव लौटा था। परिजनों का दावा है कि पहले पियूष का गला रेता गया, फिर उसे एक सुनसान जगह ले जाकर पेट्रोल डालकर जलाया गया, ताकि हत्या के सबूत मिटाए जा सकें। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।


घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। हालांकि पुलिस अभी तक इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से बच रही है। गांव और मृतक के परिवार में घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता