ब्रेकिंग
Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी

सीवान जेल से मोतिहारी भेजा गया शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा, बहन के ससुराल में किया था बड़ा कांड; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

SIWAN: सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जमीन पर कब्जा करने के मामले में सीवान की जेल में बंद ओसामा शहाब को मोतिहारी पुलिस

सीवान जेल से मोतिहारी भेजा गया शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा, बहन के ससुराल में किया था बड़ा कांड; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SIWAN: सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। जमीन पर कब्जा करने के मामले में सीवान की जेल में बंद ओसामा शहाब को मोतिहारी पुलिस बुधवार को अपने साथ ले गई। ओसामा के खिलाफ मोतिहारी स्थित बहन के ससुराल में मारपीट और गोलीबारी करने का मामला दर्ज है, इस मामले में मोतिहारी पुलिस ओसामा को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे रिमांड पर लेगी।


दरअसल, ओसामा शहाब पर मोतिहारी में गोलीबारी करने, रंगदारी मांगने समेत दूसरे आरोपों में केस दर्ज है। ओसामा को रिमांड पर लेने के लिए मोतिहारी की नगर थाना पुलिस की अर्जी पर कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी किया था। पुलिस कोर्ट से जारी प्रोडक्शन वारंट को लेकर आज सीवान पहुंची और ओसामा को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने साथ लेकर चली गई। जहां कोर्ट में पेश करने के बाद मोतिहारी पुलिस ओसामा को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


बता दें कि करीब तीन महीने पहले मोतिहारी में ओसामा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। एक अगस्त 2023 को मोतिहारी शहर के ज्ञानबाबू चौक पर जमीन को लेकर दो भाई इफ्तेखार अहमद और इम्तेयाज अहमद के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान कुछ लोगों ने हमला कर जमकर फायरिंग की थी और कई गाड़ियों में तोड़ फोड़ भी की थी। इस घटना के बाद इम्तेयाज अहमद के बेटे फरहान अहमद ने नगर थाने में अपने चाचा इफ्तेखार अहमद, अपने चचेरे भाई के साला सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब समेत सीवान के रहने वाले सद्दाम, पूर्वी चंपारण पताही निवासी छट्ठू महतो समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्ति बनाया था।


सीवान के इफ्तेखार अहमद के बेटे से ही ओसामा की बहन की शादी हुई है। एफआईआर में आरोप लगाया गया कि ओसामा ने समर्थकों के साथ हमला कर जमीन पर कब्जे की कोशिश की। इस दौरान फायरिंग और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गयी थी। इस मामले में पुलिस अबतक तीन लोगों को जेल भेज चुकी है। पुलिस ने छठू महतो के साथ साथ सिवान के औरंगजेब और इरशाद को जेल भेजा है। इसी मामले में अब मोतिहारी पुलिस ओसामा से पूछताछ करेगी।


सीवान जेल से मोतिहारी भेजा गया शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा, बहन के ससुराल में किया था बड़ा कांड; कोर्ट में पेश करेगी पुलिस