ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सीवान पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, 3 पिस्टल, बारूद और मैगजीन भी बरामद

SIWAN : बिहार में इनदिनों अपराध चरम पर है. पुलिस लगातार बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सीवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 3 कुख्य

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में इनदिनों अपराध चरम पर है. पुलिस लगातार बढ़ते क्राइम को कंट्रोल करने की कोशिश में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सीवान पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने 3 कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ दबोचा. अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस को मिली इस सफलता के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कुख्यात गोलू को उसके चाचा के साथ गिरफ्तार किया गया. जीबी नगर थाना के माधोपुर से दोनों की गिरफ्तारी हुई. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक पिस्टल, 2 मैगजीन, एक किलो बारूद और 2 बाइक भी जब्त किया. पुलिस को इन दोनों की कई दिनों से तलाश थी.

सीवान पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि मुफ्फसिल थाना इलाके के छोटपुर गांव से कुख्यात अरशद मियां उर्फ गर्भू पुलिस के हत्थे चढ़ा. इसके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद की गई. एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात अरशद मियां किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था. तभी पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता