ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बिहार : पुलिस जवान की पत्नी का मर्डर, पति के सामने ही अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

SIWAN: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरेआम हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। घटना जिल

बिहार : पुलिस जवान की पत्नी का मर्डर, पति के सामने ही अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। सरेआम हत्या की घटनाएं सामने आ रही है। बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक महिला की हत्या कर दी। घटना जिले के आंदर थाना इलाके के मदेशीलापुर गांव के पास हुई। अपराधियों ने पति के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रही महिला की उसके पति के सामने ही गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


पति के सामने गोली मारकर हत्या


आंदर थाना इलाके के मदेशीला पुर गांव के रहने वाले सुधीर कुमार यादव मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। शनिवार की देर रात छपरा से अपनी पत्नी रिया देवी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जहां गांव के बाहर रात के अंधेरे में अपराधियों ने पत्नी रिया देवी को गोली मार दी। इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज़ सुनकर ग्रामीण सहम गए। वहीं घटना के बाद मृतका के पति के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर लोग घटनास्थल पर पहुंचे।


छानबीन में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची आंदर थाना की पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 'घटना के सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है, इसमे लिप्त अपराधियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

टैग्स