ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

सीवान में अपराधियों का तांडव, सुबह-सवेरे एक युवक को मारी गोली

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे बेखुफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. घा

सीवान में अपराधियों का तांडव, सुबह-सवेरे एक युवक को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है जहां सुबह-सवेरे बेखुफ़ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मची हुई है. घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया है. 


घटना सराय थाना क्षेत्र के रकिसाहा पोखरा की है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. गोली की आवाज़ सुनकर जब स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो युवक जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था. लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया है. 


मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि फिलहाल युवक को किस कारण से गोली मारी गई है इस बात का पता लगाया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता