ब्रेकिंग
लखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टलखीसराय-जमुई बॉर्डर पर प्रेमी-प्रेमिका से छेड़खानी, लड़की के साथ जबरन अश्लील हरकत का VIDEO वायरलएक साथ की B.Ed और MSc की पढ़ाई, दोनों डिग्रियां सही... फिर भी गई BPSC शिक्षिका की नौकरी, जानिए क्यों हुई कार्रवाईBihar MLC Election 2026 : 'छोटे सरकार' के तेवर से JDU में बेचैनी! पटना स्नातक चुनाव में नीरज के लिए कितनी बड़ी चुनौती हैं अनंत सिंह? 88 हजार वोटरों के बीच किस ओर जाएगा सियासी समीकरणMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट

सीवान में आशिक ने किया प्रेमिका का मर्डर, महबूबा की लाइफ में नए बॉयफ्रेंड की एंट्री से था परेशान

SIWAN : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया. उसके बाद लड़की

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

SIWAN : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है. जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया. उसके बाद लड़की की लाश को पॉलीथिन में डालकर उसने फेंक दिया. पुलिस की ओर से इस हत्याकांड का खुलासा करते ही लोग हैरान रह गए. पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी आशिक को अरेस्ट कर लिया है.


क़ातिल आशिक अरेस्ट
वारदात सीवान जिले के हुसैनगंज थाना इलाके की है. जहां माहपुर खजरौनी गांव में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का चाकू से गला रेतकर मर्डर कर दिया. उसके बाद उसकी डेड बॉडी को पॉलीथिन में डालकर फेंक दिया. शुक्रवार को हुई इस घटना में पुलिस लगातार छानबीन में जुटी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने चार दिनों के अंदर ही कामयाबी हासिल की. हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने आरोपी प्रेमी को अरेस्ट कर लिया.


मैट्रिक में हुआ था इश्क़
सीवान के एसपी नवीनचंद्र झा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लड़की के प्रेमी ने ही उसका मर्डर किया था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी इबरार आलम खजरौनी गांव  वाले आलमगीर अंसारी का बेटा है. पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि दो साल पहले 2017 में उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी. लड़की मैट्रिक का एग्जाम देने अपने नानी के घर आई थी. परीक्षा के बाद अपने पिता के साथ वह कलकत्ता चली गई थी. जहां उसे किसी और लड़के के साथ प्यार हो गया. जिसके कारण उसकी प्रेमिका उसे इग्नोर करने लगी. इस बर्ताव से वह काफी नाराज था.


रात में मिलने के लिए बुलाकर रेता गला
आरोपी प्रेमी ने पुलिस को आगे बताया कि 30 नवंबर को लड़की ने कलकत्ता से उसे फोन कर बताया कि वह सीवान नानी के घर आ रही है. इसी दिन प्रेमी इबरार मर्डर की साजिश रच ली. प्लान के मुताबिक इबरार ने बाजार से पॉलीथिन और चाकू खरीदकर घर में छिपा कर रख लिया. शुक्रवार की रात को उसने प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया. रात में 11:30 घर से लड़की निकलकर पुराने आशिक से मिलने पहुंची. दोनों घर के पास में ही जा कर बैठ गए. इबरार ने कहा कि नए प्रेमी का साथ छोड़ दो. लड़की ने इस बात से इनकार कर दिया. इसपर इबरार ने लड़की को पटककर उसका मुंह दबा दिया और  चाकू से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. उसके बाद डेड बॉडी को पॉलीथिन में लड़की की लाश बंदकर बगल की गली में ले जाकर फेंक दिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने टी-शर्ट, जीन्स, चाकू और मोबाइल को अपने घर के पास नाली में फेंक दिया. जिसे पुलिस ने बरामद किया है.


टैग्स