ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! बैंककर्मी को बीच सड़क पर मौत के घाट उतारा, लूटपाट का विरोध करने पर सीने में उतार दी गोली

SIWAN: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान बंधन ब

बिहार पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे बदमाश! बैंककर्मी को बीच सड़क पर मौत के घाट उतारा, लूटपाट का विरोध करने पर सीने में उतार दी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में बेखौफ बदमाश हत्या, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को मुंह चिढ़ा रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान बंधन बैंक के कर्मी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पचरूखी थाना क्षेत्र के चांदपुर-इंदापुर के पास की है।


मृतक बंधन बैंक कर्मी की पहचान छपरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा निवासी फागू बैठा के 24 वर्षीय बेटे अजय कुमार बैठा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि संजय कुमार पचरूखी में किराए पर कमरा लेकर रहता था और बंधन बैंक में कलेक्शन का काम करता था। हर दिन की तरह बुधवार को भी वह पैसा कलेक्ट करने के लिए निकला था। इसी दौरान चांदपुर-इंदापुर पास बदमाशों ने उसे घेर लिया।


लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने संजय के सीने में गोली दाग दी और रुपये से भरा बैग, मोबाइल उसका अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है।