ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार के अरविंद की सूडान में हत्या, अरबी भाषा नहीं आने पर बदमाशों ने मारी गोली, अब शव भेजने में आनाकानी कर रही कंपनी

SIWAN: पैसे कमाने के चक्कर में अपना देश छोड़कर दूसरे देश जाने वाले युवा आए दिन मुसीबतों के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अधिक पैसे कमाने सूडान गए युवक की

बिहार के अरविंद की सूडान में हत्या, अरबी भाषा नहीं आने पर बदमाशों ने मारी गोली, अब शव भेजने में आनाकानी कर रही कंपनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: पैसे कमाने के चक्कर में अपना देश छोड़कर दूसरे देश जाने वाले युवा आए दिन मुसीबतों के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां अधिक पैसे कमाने सूडान गए युवक की बदमाशों ने सिर्फ इसलिए गोली मारकर जान ले ली कि उसे अरबी भाषा नहीं आती थी। इस घटना के बाद मृतक क परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


दारौंदा थाना क्षेत्र स्थित कौथुवा सारंगपुर गांव निवासी बच्चा शाह का बेटा अरविंद शाह अधिक पैसे कमाने की लालच में करीब 6 महीना पहले सूडान गया था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी 6 महीने की एक बेटी भी है। बेटी के जन्म के बाद ही वह सूडान के लिए कूच कर गया था। बीते मंगलवार को वहां कुछ बदमाशों ने अरविंद से पूछा कि उसे अरबी आती है या नहीं। अरविंद ने जवाब दिया कि उसे अरबी नहीं आती है, जिसपर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।


आनन-फानन में अरविंद को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद के साथ सूडान में काम करने वाले सहकर्मियों ने उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। वीडियो कॉल पर ही अरविंद के शव की शिनाख्त कराई गई। अरविंद जिस कंपनी में काम करता था वह शव भेजने में आनाकानी कर रही है और शव को सूडान में ही दफन करने को कह रही है। पीड़ित परिवार ने अरविंद के शव भारत लाने के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।