ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : बगीचे में खेल रहे बच्चे के साथ दो युवकों ने किया गंदा काम, विरोध किया तो कर दिया जानलेवा हमला

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिल दहलाने वालों खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो युवकों ने मिलकर एक बच्चे से कुकर्म किया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी युवक उसे वहां से ले गए और

बिहार : बगीचे में खेल रहे बच्चे के साथ दो युवकों ने किया गंदा काम, विरोध किया तो कर दिया जानलेवा हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक दिल दहलाने वालों खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां दो युवकों ने मिलकर एक बच्चे से कुकर्म किया। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था तभी युवक उसे वहां से ले गए और उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। बच्चा रोने लगा तो दोनों युवकों ने उसका गला दबाने की कोशिश की। जिसके बाद मासूम किसी तरह जान बचाकर भागा और अपने परिजनों को सारी आपबीती बताई।


दरअसल, सिवान के महादेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव में छह साल के बच्चे के साथ दो लड़कों ने  कुकर्म की घटना को अंजाम दिया है। ये दोनों युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गए और फिर उसके साथ दरिंदगी की। मासूम अपने घर के बगल में खेल रहा था। तभी दो युवक आए और उसे बहला-फुसलाकर लेकर चले गए। इसके बाद दोनों हैवान मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगे। जिसके बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगा तो दोनों आरोपी मासूम का गला दबाने लगे। जैसे-तैजे मासूम दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर वहां से भागा। 


वहीं, बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के होश ही उड़ गए। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय को दी। जिसके बाद इस मामले को लेकर ओपी प्रभारी ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इधर, परिजन आशंका जता रहे हैं कि आरोपी युवक पड़ोसी हो सकते हैं। घर के बाहर से बच्चे को ले जाने को लेकर परिजन सकते में हैं। इधर, बच्चे का मेडिकल कराए जाने की तैयारी चल रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।