ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

सीवान में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से मिला विस्फोटक, 26 KG चारकोल पाउडर भी बरामद

SIWAN: बिहार के सीवान जिले में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 300 ग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है साथ ही 26 किलो चारकोल पाउडर भी बरामद हुआ है। ट्रेन में चेकिंग के दौरान ज

सीवान में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से मिला विस्फोटक, 26 KG चारकोल पाउडर भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 300 ग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है साथ ही 26 किलो चारकोल पाउडर भी बरामद हुआ है। ट्रेन में चेकिंग के दौरान जीआरपी को शोचालय के पास लावारिस हालत में बोरे में बंद यह विस्फोटक मिला है। ट्रेन से विस्फोटक मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।


मुज़फ़्फ़रपुर रेल एसपी के सख्त निर्देश के बाद सभी रेलवे स्टेशन के साथ-साथ लंबी और छोटी दूरी तय करने वाली दोनों तरह की ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान रेल पुलिस की ओर से की जा रही है। इसी का परिणाम है कि सीवान रेलवे स्टेशन के आउटर पर चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस को ग्वालियर एक्सप्रेस के जेनरल बोगी के शौचालय के पास एक लावारिस हालत में रखे गये एक थैले को बरामद किया। थैले की जांच की गयी तो उसमें करीब 300 ग्राम विस्फोटक और 26 किलो चारकोल का पाउडर मिला।


विस्फोटक होने की सूचना तत्काल जीआरपी पुलिस ने अपने पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते को भेजा गया और बम निरोधक दस्ते ने जांच के बाद बताया कि यह विस्फोटक है। थैले से 26 किलो चारकोल का पाउडर भी बरामद किया गया है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ.कुमार आशीष ने बताया कि रेल डीएसपी के साथ-साथ बम निरोधक दस्ता और रेल पुलिस के पदाधिकारी सीवान में कैंप कर रहे हैं।


फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किस तरह का विस्फोटक है। सभी रेल थानों को यह निर्देश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में जिस तरह से लगातार सर्चिंग की जा रही है उसे और बढ़ाया जाए। हरेक आने जाने वाले लोगों के सामानों की जांच की जाए। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाए।

सीवान में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से मिला विस्फोटक, 26 KG चारकोल पाउडर भी बरामद


सीवान में ग्वालियर एक्सप्रेस की जनरल बोगी से मिला विस्फोटक, 26 KG चारकोल पाउडर भी बरामद

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता