ब्रेकिंग
मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?मोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारनिकाय चुनाव में भाजपा की भारी फजीहत: BJP उम्मीदवार को मिला महज 1 वोट, RLP प्रत्याशी भी नहीं खोल पाए खाता, दोनों सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत स्कूल जाने की बात कहकर निकलीं 4 छात्राएं, फिर हो गईं लापता... मोबाइल लोकेशन से खुला राजUCC पर घमासान के बीच JDU ने क्लियर किया अपना स्टैंड, क्या बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी?

सीवान में एक और एनकाउंटर, पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया ढेर

Encounter in Bihar: सीवान में हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. दो दिन पहले ही पुलिस ने इसी मामले में एक आरोपी को गोली मारी थी. बिहार में हो रहे एनकाउंटर से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

Encounter in Bihar
बिहार में पुलिस एनकाउंटर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Encounter in Bihar:  बिहार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार की अहले सुबह एक और एनकाउंटर सामने आया है। सीवान जिले में पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की हत्या के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया।


बताया जा रहा है कि सोनू यादव हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया गांव का रहने वाला था। 29 अप्रैल को गाड़ी सटने के विवाद में उसने पूर्व एमएलसी के भांजे हर्ष सिंह और उनके बहनोई को गोली मार दी थी। इस हमले में हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी फायरिंग करता हुआ दिखाई दिया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी छोटू यादव को “हाफ एनकाउंटर” में पकड़ चुकी है, जिसमें उसके पैर में गोली लगी थी।


वहीं, इस चर्चित हत्याकांड में नगर थाना पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान खरसंडा गांव निवासी सुनील यादव के रूप में हुई है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर जामो थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में छापा मारकर वाहन और चालक को पकड़ा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है और जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता