ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

घर में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, वारदात से इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: सीतामढ़ी के सहियारा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में घर में सो रही 50 वर्षीय महिला मनतोरिया देवी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी जिले के सहियारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर गांव में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतका की पहचान हनुमान नगर गांव निवासी राजेदव मुखिया की करीब 50 वर्षीय पत्नी मनतोरिया देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मनतोरिया देवी रात में अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात अपराधी घर के पास पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी राजीव कुमार, रीगा सर्किल इंस्पेक्टर, सहियारा थाना प्रभारी अर्चना कुमारी, एसआई सुमित कुमार समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। 


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला गंभीर है और हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस की टीम अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता