ब्रेकिंग
Mokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार के 6 नए टाउनशिप में जमीन का होगा पूरा सर्वे, मालिकों की बनेगी सूची; जानिए क्या-क्या बदलेगाBihar News : पानी उतरा तो सामने आई तबाही की तस्वीर, बिहार में 1050 सड़कें बर्बाद; मरम्मत पर खर्च होंगे ₹1000 करोड़Bihar News: दानापुर में अग्निवीर भर्ती कल से, 11 हजार युवा देंगे दौड़ की परीक्षा; जूते पहनकर होगी रेसMokama Politics : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: मोकामा की वो पुरानी कहानी, जो 2026 में फिर बन गई सियासी सुर्खीBihar News: मोकामा रेलखंड पर आज बड़ा असर, 14 ट्रेनें रद और 17 का बदला रूट; सफर से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार के 6 नए टाउनशिप में जमीन का होगा पूरा सर्वे, मालिकों की बनेगी सूची; जानिए क्या-क्या बदलेगाBihar News : पानी उतरा तो सामने आई तबाही की तस्वीर, बिहार में 1050 सड़कें बर्बाद; मरम्मत पर खर्च होंगे ₹1000 करोड़Bihar News: दानापुर में अग्निवीर भर्ती कल से, 11 हजार युवा देंगे दौड़ की परीक्षा; जूते पहनकर होगी रेस

बिहार: निगरानी के हत्थे फिर चढ़ा घूसखोर, 25 हजार रुपये घूस लेते CO रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने घूसखोर CO को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार CO 25 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे इसी दौरान निगरानी ने उन्हें धर दबोच

बिहार: निगरानी के हत्थे फिर चढ़ा घूसखोर, 25 हजार रुपये घूस लेते  CO रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने घूसखोर CO को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार CO 25 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे इसी दौरान निगरानी ने उन्हें धर दबोचा.  


जानकारी के अनुसार जिले के डुमरा सीओ चंद्रजीत कुमार को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. डुमरा सीओ चंद्रजीत कुमार को निगरानी की टीम ने दबोचा है डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी स्थित आवास से निगरानी की टीम में सीओ को गिरफ्तार किया. अतिक्रमण हटाने के बाद में सीओ द्वारा ₹50000 की मांग की गई थी. जिसके बाद में गौरी शंकर सिंह द्वारा ₹25000 घूस दिया जा रहा था. इसी दौरान निगरानी की टीम में सीओ को गिरफ्तार कर लिया. 


सीतामढ़ी डीएम द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर एक आदेश जारी था. इसके बाद डुमरा सीओ लगातार गौरी शंकर सिंह से घूस की मांग कर रहे थे. जिसको लेकर गौरी शंकर सिंह ने इसकी शिकायत निगरानी में की. जिसके बाद आज सीओ को निगरानी की टीम ने आवास से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी टीम के डीएसपी द्वारा इसकी जानकारी दी गई है. डीएसपी ने बताया कि वह लगातार घूस की रकम मांग रहे थे. जिसके तहत आज कार्रवाई की गई है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav

FirstBihar संवाददाता