ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

खरना के दिन सीतामढ़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने गौशाला चौक को किया जाम

SITAMARHI: लोक आस्था का महापर्व छठ का भी अपराधियों में खौफ नहीं है। यही कारण है कि अपराधी छठ के मौके पर भी आपराधिक वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ

खरना के दिन सीतामढ़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या, गुस्साएं लोगों ने गौशाला चौक को किया जाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI: लोक आस्था का महापर्व छठ का भी अपराधियों में खौफ नहीं है। यही कारण है कि अपराधी छठ के मौके पर भी आपराधिक वारदात को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां खरना के दिन एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना खड़का माधुरी यादव कॉलेज के पास की है। जहां चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है। घटना से आक्रोशित लोगों ने गौशाला चौक को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। लोगों के हंगामा प्रदर्शन से यातायात बुरी तरह से बाधित हो गया। 


रोड जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना पुरौना थाना क्षेत्र की है घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता