ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

सीतामढ़ी में 25 लाख की शराब बरामद, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष समेत 4 गिरफ्तार

SITAMARHI : बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी राज्य के कई जिलों में शराब बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के बड़े

सीतामढ़ी में 25 लाख की शराब बरामद, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष समेत 4 गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी के बावजूद भी राज्य के कई जिलों में शराब बिक्री के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस के बड़े अधिकारियों को शराबबंदी कानून को सख्ती के साथ लागू करने की हिदायत दी है. इसी कड़ी में सीतामढ़ी और पटना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने लगभग 25 लाख रुपये की शराब को बरामद किया है.


घटना सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना इलाके की है, जहां विरख पेट्रोल पंप के पास पटना पुलिस और सीतामढ़ी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की शराब बरामद की. बताया जा रहा है कि शराब की इतनी बड़ी तस्करी के पीछे एक पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष का हाथ है, जिसे पुलिस ने उसके साथियों के साथ धर दबोचा है.


पुलिस ने ट्रक से 527 कार्टून शराब बरामद किया है, जिसमें 4100 लीटर शराब है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और एक ट्रैक्टर भी बरामद किया गया है. 


जानकारी मिली है कि पटना से पुलिस शराब लदे ट्रक का पीछा करते सीतामढ़ी के सुरसंड पहुंची थी. फिर ट्रक को शराब तस्करों ने कहीं छुपा दिया. उसके सुरसंड पुलिस की मदद से पटना और सीतामढ़ी पुलिस ने साझा ऑपरेशन कर शराब लदे ट्रक को सुरसंड थाना क्षेत्र के विरख पेट्रोल पंप के समीप से बरामद किया. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता